फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में पूर्ति निरीक्षक की मौत

Thu, 05 Jan 2017 11:32 PM IST
sant kabir nagar 
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग पर मनियरा के पास गुरुवार को एक ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार आपूर्ति निरीक्षक की मौत हो गई। मौत की सूचना पर आपूर्ति विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन


डीएसओ रामेंद्र यादव ने बताया कि बस्ती शहर के रहने वाले जगदीशचंद्र (59) आपूर्ति निरीक्षक के पद पर जिला पूर्ति कार्यालय संतकबीरनगर में तैनात थे। ड्यूटी के बाद वह बाइक से बस्ती जा रहे थे। अभी वे गोरखपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मनियरा के पास पहुंचे ही थे। उसी दौरान विपरीत दिशा से गुजरी एक ट्रैक्टर ट्राली ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया

 जिससे आपूर्ति निरीक्षक जगदीशचंद बुरी तरह से घायल हो गए। घटना के बाद आस-पास के लोग जुट गए। सूचना पर 108 नंबर की एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई और घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति बताते हुए पीजीआई लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। सूचना पर पीड़ित परिजन भी पहुुंच गए। पीड़ित परिजन घायल को लेकर लखनऊ जा रहे थे कि बस्ती से आगे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना से पीड़ित परिजनों का रो-रो कर बुुुुरा हाल था। जिला पूर्ति विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी गमगीन थे। कोतवाल कमला यादव ने बताया कि मनियरा के पास हुए हादसे में मौत होने की सूचना मिली है। यदि तहरीर मिलती है तो मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें