फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाया डीजल का भुगतान न होने से सप्लाई रोकी

Sun, 04 Mar 2018 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
petrol pump
विज्ञापन
मगहर। नगर पंचायत मगहर प्रशासन के जरिये पेट्रोल पंप मालिक को डीजल का भुगतान नहीं किया जा रहा हैं। बकाया का भुगतान न किए जाने पर पेट्रोल पंप मालिक ने आपूर्ति बंद कर दी हैं। जिसकी वजह से नगर पंचायत की परेशानियां बढ़ गई है। साथ ही कई विकास कार्य प्रभावित होने के कगार पर है। जबकि लगभग दो लाख रुपये नगर पंचायत पेट्रोलपंप मालिकों का बकाया है।
विज्ञापन


 नगर पंचायत मगहर को मोहनराम रामनिवास पेट्रोप पंप के द्वारा डीजल की आपूर्ति की जाती हैं। डीजल आपूर्ति का भुगतान पिछले साल अक्टूबर माह से नहीं किया गया हैं। जिसका नगर पंचायत 189215 रुपये बकाया हैं। इसे लेकर पेट्रोल पंप मालिक ने फरवरी महीने में ही रिमाइंडर भेजकर भुगतान करने की मांग की थी।

ऐसा न करने पर मार्च महीने से डीजल आपूर्ति बंद करने की भी चेतावनी दी थी। इसके बाद भी नगर पंचायत प्रशासन ने सुधि नहीं ली और पंप मालिक के बकाया का भुगतान नहीं किया गया। जिसके बाद से मालिक ने नगर पंचायत को मार्च महीने में डीजल आपूर्ति करना बंद कर दिया है।
विज्ञापन


पिछले महीने के बचे हुए डीजल से नगर पंचायत का कार्य चल रहा है। जिसके समाप्त होते ही नगर पंचायत में कूड़ा उठाने के लिए चलने वाली ट्रैक्टर-ट्रॉली, मैजिक आदि की पहिया रुक सकती है। वही दूसरी तरफ लोगों के शादी विवाह अन्य कार्यों को निपटाने के लिए जाने वाले टैंकर उनके घरों नहीं पहुंच पाएंगे।

अधिषाशी अधिकारी प्रदीप कुमार शुक्ल ने बताया लॉग बुक और बिलों का सत्यापन करेंगे, जांच में जो बिल सही मिलेगा उनका भुगतान किया जाएगा। यदि गलत बिल मिले तो समिति गठित कर जांच की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें