फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: गर्मी दे रही दस्तक, खराब पड़े हैं हैंडपंप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धनघटा। फरवरी का आधा समय बीतने के बाद गर्मी ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। पशु पक्षी, मानव सभी को पीने के लिए पानी की जरूरत पड़ने लगी है, लेकिन विकास खंड हैंसर बाजार में 43 इंडिया मार्का का हैंडपंप खराब पड़े हैं। इनकी मरम्मत की तरफ से ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
इंडिया मार्का हैंडपंप की मरम्मत की जिम्मेदारी ग्राम पंचायतों को दी गई है। इसकी मरम्मत और रीबोर पर 50 से 60000 रुपये खर्च होते हैं। जानकारों का कहना है कि कई जगहों पर लगे इंडिया मार्का हैंडपंप की मरम्मत केवल कागज में की गई, जिसका नतीजा है कि हैंडपंप आज भी खराब पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एडीओ पंचायत दालसिंगार यादव का कहना है कि खराब पड़े इंडिया मार्का हैंडपंप की मरम्मत के आदेश संबंधित ग्राम पंचायत अधिकारियों को दे दिया गया है। जहां मरम्मत की जरूरत होगी वहां कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें