फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: गर्मी शुरू, शहर में नहीं बने यात्रियों के लिए छाजन

Mon, 01 Apr 2024 05:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
-ऑटो स्टैंड नहीं बना, सड़क किनारे खड़े होकर वाहनों का इंतजार करने को मजबूर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



संतकबीरनगर। गर्मी का मौसम शुरू हो गया है, लेकिन शहर में कहीं पर भी ऑटो स्टैंड नहीं बन पाया है। जिससे कहीं भी यात्रियों को ठहरने के लिए छाजन की व्यवस्था नहीं हुई। वह भी तब जबकि नगर पालिका प्रशासन ने दावा किया था कि गर्मी से पहले इसकी व्यवस्था हो जाएगी। ऐसे में 36 डिग्री तापमान में लोगों को सड़क के किनारे खड़े होकर ही वाहनों का इंतजार करने को मजबूर होना पड़ रहा है।

शहर में करीब ढाई से तीन हजार ई-रिक्शा व ऑटो चलते हैं। इससे यात्री आते-जाते हैं। इन ई-रिक्शा व ऑटो के लिए शहर में कहीं पर भी ऑटो स्टैंड नहीं बना है, जबकि नगर पालिका प्रशासन ने दावा किया था कि शहर के प्रमुख चौराहों के आसपास ई-रिक्शा व ऑटो स्टैंड बनाने के साथ ही छाजन लगाया जाएगा, ताकि गर्मी के मौसम में यात्रियों को परेशानी न होने पाए।
विज्ञापन




इधर गर्मी का मौसम शुरू हो गया है। तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। आने वाले दिनों में तापमान में और वृद्धि होगी। ऐसे में यात्रियों की परेशानी बढ़ जाएगी। शहर के निवासी दिलीप कुमार, धर्मेंद्र कुमार आदि ने कहा कि शहर में कहीं पर भी ई-रिक्शा व ऑटो स्टैंड नहीं बना है। जिसके कारण ई-रिक्शा व ऑटो कहीं पर वाहन खड़ा कर सवारियां भरते हैं, जिसके कारण जहां जाम लगता है। वहीं यात्रियों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन



गर्मी को देखते हुए शहर के कई स्थानों पर ई-रिक्शा व ऑटो स्टैंड बनाया जाएगा। जहां पर छाजन के साथ ही पीने के पानी की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए जल्द ही कदम उठाया जाएंगे। - जगत जायसवाल, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद खलीलाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें