फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना सर्वेक्षण 20 जून तक पूूरा  होगा 

Sat, 30 Apr 2016 12:35 AM IST
sant kabir nagar 
विज्ञापन
sugar cane - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उप गन्ना आयुक्त गोरखपुर डॉ. आरबी राम ने कहा कि जनपद में बोए गए गन्ना क्षेत्र का सर्वेक्षण पेराई सत्र 2016-17 के लिए एक मई से प्रारंभ होगा। 20 जून तक सर्वेक्षण का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। गन्ना सर्वेक्षण के समय किसान के बोए गए गन्ना क्षेत्र का घोषणा पत्र भरना होगा। सर्वेयर द्वारा घोषणा पत्र उपलब्ध कराया जाएगा। वे शुक्रवार को खलीलाबाद गन्ना विकास परिषद कार्यालय में गन्ना सर्वेक्षण  प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। 
विज्ञापन


 उन्होंने कहा कि गन्ने की उत्पादकता बढ़ाने के लिए ट्रेंच विधि से गन्ने की बुआई कराएं। गन्ना रकबा का शत प्रतिशत सत्यापन कराया जाएगा। किसान 21 रुपये सदस्यता शुल्क जमा कर 15 सितंबर तक नए सदस्य बन सकते हैं। गन्ना सर्वेक्षण का कार्य जीपीएस से होगा। कार्यक्रम में उप गन्ना आयुक्त ने सर्वेक्षण प्रक्रिया, नए सदस्यों की भर्ती, उपज बढ़ोत्तरी, बेसिक कोटा तथा गन विकास की योजनाओं पर विस्तार से बताया।

उन्होंने कहा कि गन्ना सर्वेक्षण में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी। सहायक निदेशक ओम प्रकाश गुप्त ने कहा कि गन्ना सर्वेक्षण उसी किसान के नाम लिखा जाएगा जिसके नाम से राजस्व अभिलेखों में नाम अंकित होगा। किसान इस समय गन्ना फसल की भरपूर सिंचाई करें। इस अवसर पर आर सी राय, रमेश चंद पांडेय, आशुतोष मधुकर, बलवंत चौधरी, ब्रह्मा सिंह, मनोज कुमार वर्मा, डॉक्टर अरविंद कुमार सिंह, राममूति मिश्र, सच्चिदानंद शुक्ल, मंसूर आलम आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें