एचआर इंटर कॉलेज में ब्लैक आउट किया गया-संवाद
संतकबीरनगर। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस और प्रशासन के लोगों ने शुक्रवार की रात शाम छह बजे के करीब ब्लैक आउट कर माॅक डि्रल की। अचानक शहर की लाइट बंद कर दी गई। इसके बाद शोर होने लगा। इसको लेकर मॉक डि्रल हुई। इसमें किसी हमले में अगर कोई घायल होता है तो उसे प्राथमिक उपचार के बाद एंबुलेंस से भेजने आदि का अभ्यास कराया गया।
नागरिक सुरक्षा निदेशालय लखनऊ के निर्देश पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जन्म दिवस के एचआर इंटर कॉलेज खलीलाबाद में ब्लैक आउट व मॉक ड्रिल की गई। आपदा विभाग व नागरिक सुरक्षा से संबंधित जानकारी दी गई। यह बताया कि गया कि अगर कोई हमला होता है तो सबसे पहले लाइट बंद कर देनी चाहिए। चारों तरफ अंधेरा होना चाहिए। जिससे दुश्मन जगह को पहचान न सके। इसमें यह दिखाया गया कि अगर कोई घायल हुआ है तो उसे तत्काल उपचार के लिए भेजा जाए। इसमें एनसीसी, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग आदि लोगाें ने मॉक डि्रल की। घायलों को अस्पताल तक पहुंचाने का अभ्यास किया। एडीएम जय प्रकाश ने बताया कि इस प्रकार के अभ्यासों से आपदा के समय जनहानि को न्यूनतम करने में सहायता मिलती है तथा विभिन्न विभागों के बीच समन्वय और कार्यकुशलता में वृद्धि होती है। इस दौरान एएसपी सुशील कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
एचआर इंटर कॉलेज में ब्लैक आउट किया गया-संवाद
एचआर इंटर कॉलेज में ब्लैक आउट किया गया-संवाद