फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ट्रेन के आगे कूद कर युवक ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद- मगहर रेलवे स्टेशन के बीच गायत्री मंदिर के पीछे रेल ट्रैक पर बृहस्पतिवार को एक युवक ने ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी। सूचना के बाद आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर आरपीएफ, जीआरपी और कोतवाली की पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बरदहिया चौकी इंचार्ज कृष्ण मोहन राव ने बताया कि शहर के पठान टोला निवासी मोहम्मद अहमद उर्फ हड्डी (23) पुत्र मोहम्मद रईस ने बृहस्पतिवार को दोपहर में गायत्री मंदिर के पीछे रेलवे लाइन पर पहुंच कर ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पीड़ित परिजन और मोहल्ले के लोग भी पहुंच गए। लोग शव का पोस्टमार्टम कराने को तैयार नहीं थे। किसी तरह समझाने पर लोग पोस्टमार्टम कराने को तैयार हुए। पूछताछ में परिजनों ने बताया कि भोजन करके घर से मोहम्मद अहमद उर्फ हड्डी निकला था। बेटे ने आखिर क्यों आत्मघाती कदम उठा लिया, यह समझ में नहीं आ रहा है।
कोतवाल सर्वेश राय ने बताया कि सितंबर 2022 में लूट के मामले में मोहम्मद अहमद उर्फ हड्डी को जेल भेजा गया था। जनवरी 2023 में वह जेल से जमानत पर छूट कर घर आया था। उसने ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने की वजह का पता नहीं है। इस बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें