फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कुआनो नदी के किनारे पीपल के पेड़ से लटका मिला अधेड़ का शव

Tue, 23 May 2023 10:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
 अक्षय राय की फाइल फोटो।
विज्ञापन
धनघटा। महुली क्षेत्र के रेवटा गांव के पास कुआनो नदी के किनारे पीपल के पेड़ से रस्सी के सहारे मंगलवार को एक युवक का शव लटका मिला। मौके के हालात और शव की स्थिति देखकर लोग तरह-तरह की आशंका जाहिर कर रहे थे, जबकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर ही है। रेवटा गांव निवासी अक्षय राय (46) पुत्र गंगा प्रसाद राय का शव मंगलवार को गांव के सिवान से होकर गुजरी कुआनो नदी के पास स्थित पीपल के पेड़ पर रस्सी के सहारे लटका मिला।
विज्ञापन

नित्य क्रिया के लिए गए कुछ लोगों ने शव देखकर शोर मचाया तो आसपास के लोग जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। जमीन से दस फिट की ऊंचाई पर रस्सी के सहारे जिस तरीके से शव लटका था, उसे देखकर लोग यही कह रहे थे कि हत्या करके शव को लटका दिया गया है। वहीं गांव निवासी पूर्व ब्लॉक प्रमुख शिवनाथ यादव ने बताया कि युवक भांग खाने का शौकीन था। ग्रामीणों में चर्चा थी कि सोमवार की रात परिवार में कुछ विवाद भी हुआ था। युवक की मौत की वजह को लेकर तरह-तरह की चर्चा हो रही थी।
विज्ञापन

एसओ संतोष मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट होगी। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें