फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बदमाशों को पकड़ना तो दूर, सुराग तक नहीं लगा पाई पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। चार दिन पूर्व कोतवाली क्षेत्र के दो गांवों के तीन घरों में शनिवार की रात बदमाशों ने लूटपाट की थी। बदमाश नकदी, जेवरात, बाइक आदि उठा ले गए थे। एक जगह गृहस्वामी की पिटाई कर उसके चंगुल से बदमाश अपने साथी को छुड़ा ले गए थे। इस वारदात में शामिल बदमाशों को पकड़ना तो दूर अभी तक पुलिस उनका सुराग तक नहीं लगा पाई है।
विज्ञापन

शनिवार की रात बदमाश सबसे पहले भुजैनी निवासी सनोज कुमार पुत्र बैजनाथ के घर में दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुस थे। बदमाश उनके घर से 60,000 रुपये, सोने का झुमका, टीका मंगलसूत्र, नथिया, चांदी का करधन, पायजेब और कुछ कपड़े आदि उठा ले गए थे। इसके अलावा बदमाश कांटे निवासी संदीप कुमार पुत्र महातम प्रसाद के घर में खिड़की के रास्ते घुसे, खटपट की आवाज सुनकर संदीप की पत्नी अनीता जग गई और शोर मचाया। शोर सुनकर संदीप जग गए और भाग रहे एक बदमाश को पकड़ लिया, लेकिन अन्य बदमाशों ने संदीप की पिटाई करके साथी को छुड़ा ले गए थे। संदीप के घर से बदमाश 1,10000 रुपये उठा ले गए।
उसी दौरान बदमाश चकिया गांव निवासी रामजी चौधरी पुत्र स्वर्गीय राम लौट चौधरी के कांटे स्थित घर से नई बाइक उठा ले गए। इस मामले में पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू की। एसपी ने इस मामले में कोतवाली पुलिस के साथ एसओजी और सर्विलांस टीम को भी लगाया है। पुलिस आसपास और हाईवे पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाली, लेकिन कुछ भी हाथ नहीं लगा। पुलिस टीमें अपने- अपने स्तर से जांच कर रही हैं, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी है।
विज्ञापन

कोतवाल सर्वेश राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अभी तक कोई कामयाबी नहीं मिल पाई है। कोशिश की जा रही है। जल्द ही बदमाशों की पहचान करके पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें