फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: प्रताड़ना से तंग पत्नी उठाई आत्मघाती कदम, पति पर दहेज हत्या का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। बंजरिया पूर्वी मुहल्ले में पति की प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता ने आत्मघाती कदम उठा लिया। पीड़ित भाई ने दहेज के लिए बहन को प्रताड़ित करने का आरोप बहनोई पर मढ़ते हुए दहेज हत्या का केस दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
विज्ञापन

बंजरिया पूर्वी निवासी प्रियंका चौरसिया (34) पत्नी शिव कुमार चौरसिया की संदिग्ध हाल में मौत हो गई थी। परिजनों ने बताया कि प्रियंका कमरे में पंखे से लटकी मिली। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पति शिव कुमार दिल्ली में लोडर चलाते हैं। आजमगढ़ जिले के कोतवाली क्षेत्र के मातबरगंज निवासी पीड़ित भाई संदीप चौरसिया पुत्र रामाश्रय चौरसिया का आरोप है कि उसकी बहन प्रियंका चौरसिया की शादी 10 फरवरी 2019 को शिव कुमार चौरसिया निवासी बंजरिया पूर्वी खलीलाबाद से हुई थी। शिव कुमार के जरिये शादी के बाद से ही उसकी बहन प्रियंका को दहेज को लेकर प्रताडि़त किया जा रहा था, जिससे तंग आकर उसकी बहन ने मंगलवार को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

कोतवाल सर्वेश राय ने बताया कि आरोपी पति के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
शोभित कुमार पांडेय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें