फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: वंदे भारत एक्सप्रेस को लेकर किया जागरूक

Wed, 05 Jul 2023 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
झोनिहया गाव मे बंदे भरत ट्रेन के संचालन को लेकर लोगों को जागरूक करते रेलवे के पुलिसकर्मी।संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन के मद्देनजर बुधवार को सहायक उप निरीक्षक मजहर उल हक अंसारी के नेतृत्व में टीम ने सुरक्षा इंतजाम जांचे। इस दौरान रेल लाइन के किनारे गाय- भैंस सहित अन्य जानवर न जाने पाएं, यह सुनिश्चित कराया। साथ ही लोगों को इसके लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

वंदेे भारत एक्सप्रेस सात जुलाई को गोरखपुर से रवाना होगी, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। खलीलाबाद में ट्रेन का ठहराव नहीं होगा, लेकिन कोई बाधा न आए, इसके मद्देनजर महुआपार और झोनिहया गांव के पास लोगों को एकत्रित कर जागरूक किया गया। ग्रामीणों से रेलवे लाइन के किनारे गाय-भैंसों को नहीं ले जाने की हिदायत दी। साथ ही रेल लाइन को नहीं पार करने और रेलगाड़ी पर पत्थर आदि नहीं मारने को लेकर समझाया गया। रेल लाइन के किनारे विशेष सावधानी बरतने आदि के संबंध में निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें