फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: महिला ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। क्षेत्र के गगनई राव में एक महिला की सोमवार को संदिग्ध हालत में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस को परिजनों ने बताया कि शादी के 15 साल बाद तक महिला के कोई बच्चा पैदा नहीं हुआ। उसी वजह से वह अवसाद में रहती थी। यही कारण है कि महिला ने आत्मघाती कदम उठा लिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के गगनई राव निवासी किसलावती (35) पत्नी अंगद रविवार की देर शाम रोज की तरह भोजन करके सोने चली गई। सोमवार की सुबह काफी देर तक जब वह बाहर नहीं निकली और कोई हलचल नहीं हुई तो परिजन परेशान हो गए। परिजनों ने दरवाजा खोलने को लेकर आवाज लगाई। दरवाजा न खुलने पर पुलिस को सूचना दी। इसके साथ ही उसके मायके के लोगों को भी सूचना दी। कुछ देर बाद मायके के लोगों व पुलिस की मौजूदगी में फाटक तोड़ा गया, तो महिला का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ग्रामीणों ने बताया कि 15 वर्ष पूर्व किसलावती की शादी हुई थी। उसके पति अंगद कोई काम नहीं करते हैं। उसके कोई बच्चे नहीं थे। एसओ रविंद्र सिंह ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि शादी के 15 साल बाद तक महिला की कोई संतान नहीं हुई। इसकी वजह से वह अवसाद में रहने लगी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट होगी। उसके बाद जैसी स्थिति होगी, वैसी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें