फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सुभावती को मिली साइकिल, मनीषा निर्दल लड़ेंगी चुनाव

Thu, 27 Apr 2023 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा (संतकबीरनगर)। सपा में चल रही गुटबाजी का असर नगर निकाय चुनाव के प्रत्याशियों पर पड़ा हैं। नगर पंचायत हैंसर बाजार धनघटा मे पहले मनीषा पासवान को पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी बनाया गया। उसके बाद उनकी जगह सुभावती पासवान का नाम घोषित कर दिया गया। बाद में फिर मनीषा पासवान को पार्टी ने अपना प्रत्याशी घोषित किया तो समय से आरओ के पास पार्टी की ओर से जारी पत्र की मूल प्रति नहीं पहुंच सकी। उसका नतीजा हुआ कि आरओ ने सुभावती चौहान को सपा प्रत्याशी माना तो मनीषा निर्दल हो गईं।
विज्ञापन

निर्वाचन अधिकारी हैंसर बाजार धनघटा ने 25 अप्रैल को जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि 21 अप्रैल को मनीषा पासवान ने समाजवादी पार्टी के अधिकृत पत्र के साथ नामांकन किया। 23 अप्रैल को समाजवादी पार्टी ने मनीषा पासवान के अधिकृत पत्र को निरस्त करते हुए सुभावती चौहान पत्नी भोला को अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर दिया। 23 अप्रैल को ही सुबह की सुभावती चौहान ने अपना नामांकन पत्र समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के रूप में दाखिल की।
24 अप्रैल को मनीषा पासवान ने जरिए अधिवक्ता छाया प्रति दाखिल कर कहां कि समाजवादी पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी उन्हीं को बनाया है। आरओ का कहना है कि मनीषा पासवान से जब छायाप्रति की मूल प्रति मांगी गई तो वह उसे उपलब्ध कराने में असमर्थ रहीं। छायाप्रति को वापस कर दिया गया। समाजवादी पार्टी की अधिकृत मूल प्रति सुभावती पत्नी भोला ही उपलब्ध करा पाईं। इस आधार पर सुभावती चौहान पत्नी भोला चौहान को समाजवादी पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया जाता है और मनीषा पासवान निर्दल प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें