फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: संगठन विरोधी गतिविधियों में लिप्त महामंत्री को पद से हटाया

Thu, 27 Apr 2023 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की कोर कमेटी की बैठक खलीलाबाद स्थित संगठन के कैंप कार्यालय में हुई। इस दौरान संगठन को मजबूत करने के संदर्भ में विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। इसके साथ ही बैठक में नगर इकाई के महामंत्री विकास गुप्ता को पदमुक्त करते हुए संगठन से निष्कासित कर दिया गया। कहा गया कि संगठन विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के चलते उन पर यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जैन ने कहा कि संगठन की कोर कमेटी में उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए नगर महामंत्री विकास गुप्ता को पदमुक्त करते हुए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल से निष्कासित करने का निर्णय लिया। इसके साथ ही संगठन को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए मिनी मार्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष सचिवेश श्रीवास्तव को खलीलाबाद नगर महामंत्री के दायित्व पर मनोनीत किया गया है।
बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने सचिवेश श्रीवास्तव को दी। बैठक में प्रदेश मंत्री पवन जायसवाल, जिलाध्यक्ष श्रवण कुमार अग्रहरि, जिला महामंत्री विनीत चड्ढा, जिला कोषाध्यक्ष हरिलाल गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष विरेंद्र सिंह राजपूत, नगर अध्यक्ष पेशकार अहमद, नगर कोषाध्यक्ष दीपक विश्वकर्मा, नगर मंत्री शोभित श्रीवास्तव, बर्तन विक्रेता संघ के अध्यक्ष राकेश सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें