फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सुभासपा की सामाजिक समरसता महारैली 10 को

विज्ञापन
विज्ञापन
रैली में ओमप्रकाश राजभर भरेंगे हुंकार
विज्ञापन


संतकबीरनगर। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) द्वारा 10 मई को आयोजित होने वाली ''''सामाजिक समरसता महारैली'''' को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। रैली के जरिये सुभासपा जिले की धरती से 2027 के विधानसभा चुनाव का शंखनाद करेगी।
कार्यक्रम की रूपरेखा और तैयारियों को लेकर सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के प्रतिनिधि व राष्ट्रीय सचिव जितेंद्र सिंह ने मीडिया से बातचीत की। रैली प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि 10 मई को खलीलाबाद के जूनियर हाई स्कूल मैदान में 11:00 बजे से रैली होगी। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री और सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर शिरकत करेंगे। उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में अरविंद राजभर भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने विश्वास जताया कि इस रैली में ऐतिहासिक भीड़ उमड़ेगी, जो जिले की राजनीतिक दिशा तय करेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस महारैली का उद्देश्य सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना और संगठन की जमीनी ताकत को दिखाना है। इस दौरान सेमरियावां प्रमुख प्रतिनिधि मुमताज अहमद, इसरार खान सहित पार्टी के कई अन्य प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें