फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: प्रार्थना के बाद पांच मिनट ध्यान लगाएंगे विद्यार्थी, तनाव होगा कम

Mon, 12 May 2025 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों को अब प्रतिदिन प्रार्थना के बाद पांच से सात मिनट तक ध्यान (मेडिटेशन) लगाकर बैठना होगा। इससे बच्चों में तनाव कम होगा, स्मरण शक्ति बढ़ेगी और उन्हें चिंता से मुक्ति मिलेगी। विद्यालयों में प्रार्थना के लिए 15 मिनट का समय निर्धारित किया गया है। इसके बाद राष्ट्रगान कराया जाएगा। फिर बच्चों को ध्यान लगाने के लिए बैठाया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में 1247 परिषदीय विद्यालय हैं। इसमें 250 कंपोजिट विद्यालय, 805 प्राथमिक विद्यालय और 192 उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं। यहां पर करीब एक लाख बच्चे नामांकित हैं। इन विद्यालयों में प्रार्थना कराया जाना है। विद्यालय में होने वाली प्रार्थना को प्रतिदिन बदल-बदल कर कराया जाएगा। एक ही प्रार्थना अब रोज नहीं होगी। प्रार्थना सभा और मेडिटेशन का कार्यक्रम विद्यालय में प्रतिदिन निश्चित समय पर अनिवार्य रूप से कराना होगा। इसमें अगर शिथिलता बरती जाती है तो इसके लिए प्रधानाध्यापक और सभी शिक्षक पूर्ण रूप से उत्तरदायी ठहराए जाएंगे।
महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने यह निर्देश प्रधानाध्यापकों एवं शिक्षकों के लिए जारी कार्य एवं दायित्व आदेश में दिया है। उन्होंने इस आदेश के क्रियान्वयन के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें