- प्रवेश के आवेदन के दौरान ही मोबाइल नंबर व ई-मेल आईडी वेबसाइट पर होंगे अपलोड
संवाद न्यूज एजेंसी संतकबीरनगर। माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों को उनके मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी पर विभाग की जानकारी मिलेगी, माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने छात्रों के मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी को बेवसाइट पर अपलोड किए जाने का निर्देश दिया है, पाठ्यक्रम, संचालित गतिविधियों की जानकारी मिलेगी।
जिले में 280 माध्यमिक विद्यालय संचालित है। जहां पर करीब डेढ़ लाख छात्र पंजीकृत है। छात्र छात्राओ को शिक्षा विभाग की सूचना उनके मोबाइल नंबर और ई-मेल आईउी पर उपलब्ध कराई जाएगी। छात्राओं को विद्यालय की आधारभूत सूचना, समय समय पर संचालित होने वाले पाठ्यक्रम, विद्यालयों में होने वाली गतिविधियों की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने नौंवी और 12 वीं कक्षा में प्रवेश लेने वाले छात्रों के आवेदन के साथ उनका मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी भी दर्ज करने के निर्देश दिए है। उन्होंने छात्रों के मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी को वेबसाइट पर अपलोड करने के निर्देश दिए है। इसके साथ ही जिन विद्यालयों की अपनी वेबसाइट तैयार नहीं है वह लोग 20 अप्रैल तक वेबसाइट तैयार कर सूचना उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। डीआईओएस संदीप चौधरी ने बताया कि छात्रों का मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी प्रवेश के दौरान ही लेने के निर्देश दिए गए है। जिससे की छात्रों को विभाग की सूचनाएं उनके मोबाइल फोन पर दी जा सकें।