फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: नया सत्र शुरू होते ही छात्रों को मिल जाएंगी किताबें

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा चार से आठ तक के छात्रों को इस वर्ष किताबों के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। नया शिक्षा सत्र शुरु होते ही उनको किताबें मिल जाएंगी। इसके लिए जिले को करीब 8.5 लाख किताबें प्राप्त हो गई हैं।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग के 1247 परिषदीय विद्यालयों में करीब 1.07 लाख विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। विभाग इन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में इन विद्यार्थियों को निशुल्क शिक्षा से लेकर निशुल्क किताबें भी उपलब्ध कराई जाती हैं। एक अप्रैल से नया शिक्षा सत्र शुरू होने वाला है। विभाग का प्रयास है कि नया शिक्षा सत्र शुरू होने से पूर्व ही विद्यार्थियों को किताबें उपलब्ध हो जाएं। इसके लिए विभाग ने शासन को किताबों की मांग भेजी थी। जिले को करीब साढ़े आठ लाख किताबें मिल गई हैं। इन किताबों को विभागीय अधिकारियों की निगरानी में रखा गया है। समिति द्वारा सत्यापन के बाद इन किताबों का वितरण भी शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें