संतकबीरनगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बोर्ड परीक्षार्थियों पर शिकंजा कस दिया है। अब परीक्षार्थी 75 प्रतिशत उपस्थिति पर ही बोर्ड परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। इससे कम उपस्थिति होने पर छात्र-छात्राएं परीक्षा से वंचित हो जाएंगे। जिले में 270 माध्यमिक विद्यालय संचालित है। इनमें करीब 52 हजार परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे।
कई परीक्षार्थी ऐसे हैं जो नियमित विद्यालय नहीं आते। परिषद परीक्षार्थियों की उपस्थिति पर काफी सख्त हो गई है। परीक्षार्थियों के लिए 75 फीसदी उपस्थिति अनिवार्य कर दी गई है। सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद ने इस संबंध में पत्र भी जारी किया है।