संतकबीरनगर। साइबर क्राइम थाना प्रभारी जय प्रकाश चौबे व एसओ मेंहदावल सुरेन्द्र कुमार सिंह की संयुक्त टीम ने बुधवार को छात्रों को साइबर अपराध के लिए जागरूक किया। साथ ही बढ़ते साइबर अपराध को देखते हुए छात्र कात्राओं को सतर्क एवं जागरूक रहने की अपील की। पुलिस ने छात्रों को बताया कि आज के डिजिटल युग में साइबर ठगी, ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी कॉल, ओटीपी धोखाधड़ी, सोशल मीडिया हैकिंग एवं फर्जी लिंक के माध्यम से अपराधी लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। कोई भी व्यक्ति अपना ओटीपी, एटीएम पिन, बैंक विवरण या व्यक्तिगत जानकारी किसी अज्ञात व्यक्ति से फोन पर साझा न करे। किसी भी संदिग्ध कॉल, मैसेज या लिंक पर तुरंत विश्वास न करें। संवाद