फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अटल टिंकरिंग लैब का विद्यार्थियों ने किया भ्रमण

Mon, 25 Sep 2023 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। एचआर इंटर कॉलेज खलीलाबाद की अटल टिंकरिंग लैब में रविवार को सेंट थॉमस इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने भ्रमण किया। उन्हें प्रोजेक्ट निर्माण कार्य दिया गया। उसे बनाने का प्रयास किया। कंप्यूटर शिक्षक अश्वनी श्रीवास्तव के निर्देशन में अटल टिंकरिंग लैब के छात्र एवं बाल वैज्ञानिक प्रियांशु वर्मा ने विभिन्न प्रकार के सेंसर, आर्डीनो, रजिस्टर, बजर, कैपेसिटर, ब्लूटूथ, कंट्रोल, जीएसएम मॉड्यूल इत्यादि पर जानकारी प्रदान की। इस लैब में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम पर किसी भी विद्यालय के छात्र प्रोजेक्ट सीखने के लिए आ सकते हैं। अटल टिंकरिंग लैब के प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि इस लैब में सेंट थॉमस इंटर कॉलेज की कक्षा सात की छात्रा यशस्वी सिंह, आस्था यादव, आस्था, अपेक्षा श्रीवास्तव तथा साक्षी अपने प्रोजेक्ट रोबोनैनी बनाने तथा कक्षा छह के छात्र ओजस सिंह और ऐश्वर्य सिंह एडवांस ब्लाइंड ग्लास बनाने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें