फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत लगाए गए कैमरे

Mon, 25 Sep 2023 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। अपराधों पर रोकथाम के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। इसी प्रयास के क्रम में क्षेत्र को सीसीटीवी कैमरे से लैस करने की मुहिम ऑपरेशन त्रिनेत्र के माध्यम से चलाया जा रहा है रविवार को प्रभारी निरीक्षक की पहल पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए। पुलिस प्रशासन ने सीसीटीवी कैमरा लगाने वाले परिवार का फूल माला पहनकर स्वागत किया। क्षेत्र के भरवलिया कला में विशाल निषाद के जरिए कैमरा लगाया गया। प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार दुबे ने बताया कि अपराधों पर तथा उनकी गतिविधियों पर रोकथाम के लिए पूरे मेंहदावल थाना क्षेत्र को सीसीटीवी कैमरे से लैस करने की मुहिम ऑपरेशन त्रिनेत्र के द्वारा चलाई जा रही है। रविवार को भरवलिया कला में सीसीटीवी कैमरा लगाया गया। ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत अभी थाना क्षेत्र के कई चौराहों व गांव में सीसीटीवी कैमरा लगाने की मुहिम चलाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें