हीरालाल इटर कॉलेज में संविधान प्रस्तावना की शपथ दिलाते न्यायिक अधिकारी-स्रोत कॉलेज
संतकबीरनगर। संविधान दिवस पर राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज खलीलाबाद में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान लगभग चार हजार विद्यार्थियों, न्यायिक अधिकारियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों की सहभागिता में सामूहिक प्रस्तावना पढ़ी गई। मुख्य अतिथि जिला जज रणधीर सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संविधान के मूल सिद्धांतों को अपने जीवन में आत्मसात करने तथा जागरूक, जिम्मेदार एवं संवेदनशील नागरिक बनने हेतु प्रेरित किया गया। इस अवसर पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम गजेन्द्र, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एससीएसटी एक्ट) चन्द्र मोहन श्रीवास्तव, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कृष्ण कुमार पंचम, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिव्यानन्द, सीडीओ जयकेश त्रिपाठी, डीआईओएस उपेंद्र कुमार, प्रधानाचार्य अरुण कुमार ओझा, नोडल अध्यापक चंद्र प्रकाश त्रिपाठी, पुनीत कुमार त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। संवाद