फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: प्रशासनिक अधिकारियों ने दिलाई संविधान की शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। एडीएम वित्त पंकज कुमार श्रीवास्तव एवं एडीएम न्यायिक ज्ञानेंद्र विक्रम की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को संविधान दिवस मनाया गया। इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना का वाचन कर शपथ दिलाई गई। एडीएम पंकज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि संविधान के उद्देशिका में निहित मूल्यों की स्थापना करना सभी अधिकारियों का प्राथमिक उद्देश्य होना चाहिए। उन्होंने सभी को प्रस्तावना में निहित मूल्यों के अनुसार आचरण का अनुपालन करने का सुझाव दिया। ने कहा कि हम सभी को संविधान में निहित मौलिक अधिकारों के साथ-साथ मौलिक कर्तव्यों का भी अनुसरण पूरी निष्ठा एवं प्रतिबद्धता के साथ करना चाहिए। इस अवसर पर अपर एसडीएम राजकुमार, प्रशिक्षु एसडीएम अभय सिंह, सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा सतीश कुमार, एसओसी विनय कुमार सिंह, प्रशासनिक अधिकारी बद्री प्रसाद श्रीवास्तव, योगेश चौधरी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें