फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने कलेक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन किया

Fri, 01 Jan 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ संतकबीरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय इंटरमीडिएट कॉलेज पासरनगर, बेलहर के छात्र प्रवीण कुमार, प्रदीप कुमार, प्रत्यूष, विकास, सचिन, जीतेंद्र, राजेंद्र, मनीष, ओम प्रकाश, कृष्ण देव, शिवम, राजेश, अनिल आदि कलेक्ट्रेट पर पहुंच गए, लेकिन जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव होने के चलते उन्हें गेट पर ही पुलिस कर्मियों ने रोक दिया।
विज्ञापन

छात्रों ने गेट पर ही प्रदर्शन करते हुए कहा कि विद्यालय के कर्मी प्रवेश पत्र न देने और फेल कर देने की धमकी देकर अधिक फीस वसूूल कर रहे है। इसकी शिकायत एसडीएम मेंहदावल से की गई थी, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। छात्रों ने कहा कि विद्यालय के लोग लगातार अधिक फीस देने के लिए दबाव बना रहे है। जिससे हम छात्र मानसिक तनाव में है। दो माह बाद परीक्षा शुरू होने जा रही है, दबाव के चलते परीक्षा की तैयारी पूरी नहीं हो पा रही है। छात्रों ने जिलाधिकारी से समस्याओं के समाधान की मांग की है।
जिससे मानसिक तनाव से दूर हो सके। प्रधानाचार्य गिरजेश राय का कहना है कि छात्रों का लगाया गया आरोप बेबुनियाद है। विद्यालय में छात्रों को बेहतर शिक्षण कार्य दिया जाता है। ऐसा कोई मामला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें