फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: साइबर अपराध के प्रति छात्रों को किया गया जागरूक

Sat, 30 Sep 2023 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बहबोलिया में शुक्रवार को पुलिस ने साइबर अपराध को लेकर गोष्ठी का आयोजन किया। इसमे छात्रों को साइबर अपराध के बारे में जागरूक किया गया।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार दुबे ने साइबर जागरूकता गोष्ठी में उपस्थित छात्रों को जागरूक करते हुए कहा कि 21वीं सदी में अपराध की दुनिया में साइबर अपराध देखने को मिल रहा है। इस अपराध से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन भी लगातार काम कर रही है। साइबर सेल का भी गठन किया गया है। किसी भी व्यक्ति या परिवार के साथ साइबर अपराध होता है तो उसकी सूचना तत्काल 1930 पर दे। साइबर क्राइम के वेबसाइट पर भी दे सकते हैं। अपनी सूचना इस पर अपडेट करें। साइबर अपराध होने पर अपने पैसे को कैसे होल्ड करना है पैसे को कैसे रिलीज करना है आदि के बारे में विस्तृत जानकारी देने के साथ ही छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य रवि पांडेय, राजेश कुमार दुबे, जय किशन, सत्येंद्र चौहान समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें