संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। शारदा साइंस एकेडमी मुंडेरा में आयोजित दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन शनिवार को विजेताओं को पुरस्कार वितरण के साथ हुआ। प्रतियोगिता में अंशिका पांडेय व अंश यादव का दबदबा रहा।
वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान बच्चों ने खो-खो, दौड़, कबड्डी आदि खेलों में प्रतिभाग किया। इन खेलों में रिया, आकृति, गीतांजलि, आराध्या, सौम्या, खुशी, सांक्षी, शिवांगी, लवली, मानवी, आस्था, मुस्कान आदि बच्चों ने प्रतिभाग किया।
अंशिका पांडेय ने प्रथम, अंश यादव ने द्वितीय, युवराज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर प्रबंधक शिवकुमार पांडेय, प्रधानाचार्य नीरज त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।