फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: यातायात नियम तोड़ने वालों को विद्यार्थियों ने दी टॉफी, पालन करने वालों को थैंक यू कार्ड

Mon, 02 Oct 2023 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। रविवार को स्कूली छात्रों ने यातायात जागरूकता अभियान चलाया। यातायात नियम तोड़ रहे लोगों को छात्र-छात्राओं ने टॉफी दी और उनकी गलती का अहसास कराया। वहीं, प्रभारी निरीक्षक ने आगे से गलती न करने की चेतावनी देकर जाने दिया।
विज्ञापन


छात्रों के जरिए यातायात जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। कार्यक्रम की शुरुआत उपेंद्र एवं रत्नेश पांडेय के निर्देशन में हुआ। जिनमें छात्रों की भूमिका विशेष रही। अलग-अलग समूह के लीडर सुमित्र सिंह, श्याम मोहन, अंकुश पाठक, त्रयम्बक, अमित, शिवांशु आदि छात्र प्रमुख भूमिका में रहे। छात्राओं ने यातायात के प्रति जागरूकता अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। हाथों में पोस्टर एवं बैनर जिस पर यातायात सुरक्षा संकेत नियमों के बारे में जानकारी लिखकर लोगों को जागरूक करते नजर आए। जिन वाहन चालकों ने हेलमेट पहना था या चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाते नजर आए उनको बच्चों ने थैंक यू लिखी पर्चियां दीं तथा जिन वाहन चालकों ने हेलमेट नहीं पहना था व सीट बेल्ट नहीं लगाया था, उनको पुलिस अफसर के रूप में बच्चों ने चेतावनी दी और भविष्य में पुनरावृत्ति न करने का आश्वासन लेकर जाने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें