फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: संविधान संवाद अभियान के तहत विद्यार्थी हुए जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में शनिवार को एचआर इंटर कॉलेज में संविधान संवाद अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। न्यायिक अधिकारी अभिनव त्रिपाठी ने विद्यालय की प्रार्थना सभा में छात्र-छात्राओं को संबोधित किया।
विज्ञापन

उन्होंने भारतीय संविधान की प्रस्तावना, मूलभूत अधिकारों और मूल कर्तव्यों की जानकारी दी। न्यायिक अधिकारी ने लोकतांत्रिक व्यवस्था में नागरिकों की भूमिका भी समझाई। उन्होंने न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व जैसे सांविधानिक मूल्यों का महत्व समझाया। विद्यार्थियों को इन मूल्यों को अपने दैनिक जीवन में आत्मसात करने को प्रेरित किया।
अभिनव त्रिपाठी ने कहा कि कानून और संविधान की जानकारी हर नागरिक के लिए आवश्यक है। इससे वे अपने अधिकारों के प्रति सजग रहेंगे और कर्तव्यों का निर्वहन कर सकेंगे। सांविधानिक जागरूकता समाज में न्याय, समानता और सद्भाव बनाए रखने में महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें