मगहर। खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के मगहर चौकी अंतर्गत कस्बे मुहल्ला काजीपुर स्थित एसबीआई बैंक की शाखा के सामने शुक्रवार की देर शाम को बाइक चालक ने एक छात्रा को ठोकर मार दिया, जिससे छात्रा घायल होकर सड़क पर गिर गई। स्थानीय लोगों की मदद से ई-रिक्शा से इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। इस बीच मौका पाकर बाइक सवार भाग गया।नगर पंचायत मगहर के तिवारी टोला निवासी गुलाब तिवारी की पुत्री चंदा तिवारी की जुड़वा बेटी दीक्षा शुक्रवार की शाम कोचिंग पढ़ कर अन्य छात्राओं के साथ घर जा रही थी। अभी वह स्टेट बैंक की शाखा के सामने पहुंची थी कि तभी पीछे से तेज गति से बाइक लेकर आ रहे युवक ने ठोकर मार दिया, जिससे वह घायल होकर सड़क पर गिर गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक बाइक सवार भाग गया।