फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: चुनाव की मांग को लेकर चौथे दिन भी छात्र नेताओं का धरना जारी

Mon, 04 Sep 2023 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- जब तक चुनाव की तिथि नहीं होगी घोषित, तब तक नहीं हटेंगे छात्र नेता
विज्ञापन


संतकबीरनगर। एचआरपीजी कॉलेज में छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर अनिश्चित कालीन धरने पर बैठे छात्र नेताओं का धरना चौथे दिन रविवार को भी जारी रहा। छात्र नेताओं ने चुनाव की तिथि घोषित किए जाने की मांग की है।
एचआरपीजी कॉलेज के मुख्य गेट पर छात्र नेता बृहस्पतिवार से धरने पर बैठे हैं। छात्र नेता विजय यादव, राधा शुक्ला, उज्जवल सिंह आदि का कहना है कि कॉलेज में हर साल छात्र संघ का चुनाव होता है। इस बार चुनाव क्यों नहीं कराया जा रहा है। इससे छात्रों का हक मारा जा रहा है। जैसे पठन-पाठन जरूरी है उसी तरह से चुनाव भी जरूरी है। प्रशासन अपनी मनमानी कर रहा है और चुनाव पर रोक लगा दिया है। जब तक चुनाव की तिथि घोषित नहीं हो जाती है तब तक वह लोग धरने से नहीं हटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र नेता राजेश यादव, राहुल यादव, अभिषेक सिंह, करन चौरसिया, सदानंद यादव, प्रीतम चौरसिया ने कहा कि वह लोग पिछले एक माह से चुनाव की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे समय में चुनाव रोक दिया जाएगा तो उन लोगों की मेहनत बेकार हो जाएगी। चुनाव कराया जाना जरूरी है। इस दौरान अंकित यादव, अमन यादव, सुधांशु देव चौरसिया, अमित यादव, महक सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें