फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जेवरात चुराने के शक में नकाबपोश महिला को पकड़ कर पीटा

Mon, 04 Sep 2023 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। महुली कस्बे में स्थित एक आभूषण की दुकान से जेवर चुराने के शक में दुकानदार ने ग्रामीणों के सहयोग से नकाबपोश महिला को पकड़ा। लोगों ने महिला की पिटाई के बाद पुलिस को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

महुली कस्बे में रवि वर्मा की ज्वेलरी की दुकान है। रविवार को दुकानदार कुछ ग्रामीणों के साथ पुरानी बाजार के निकट एक नकाबपोश महिला को पकड़ लिया। दुकानदार का आरोप था कि महिला उसकी दुकान से कान में पहने जाने वाला आभूषण चुरा लिया है। सामान का मिलान किया तो आभूषण गायब था। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे फुटेज को देखा गया तो महिला द्वारा चोरी करने की घटना कैद हुई थी। हालांकि महिला के पास से कोई सामान बरामद नही हो सका है। पिटाई के बाद लोगों ने नकाबपोश महिला को पुलिस को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें