लोहरौली एवं सेमरियावा प्रतिनिधियों के अनुसार बखिरा क्षेत्र के रतनापार गांव निवासी 16 वर्षीय मोहम्मद इस्लाम पुत्र अब्दुल रहमान और 17 वर्षीय मोहम्मद आमिर पुत्र मोहम्मद कासिम तथा दुधारा क्षेत्र के छितरापार गांव निवासी इश्तियाक पुत्र मोहम्मद मतीन आदर्श जनता इंटर कॉलेज पचपेड़वा में हाईस्कूल में पढ़ते है।
सोमवार को तीनों छात्र स्कूल गए थे। वहां से एक ही बाइक से तीनों छात्र पिपरा बोरिंग की तरफ से दुधारा की तरफ जा रहे थे।
खटियावां चौराहे के पास सामने से तेज गति से गुजर रही एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। ट्रक का पहिया मोहम्मद इस्लाम के सिर को कुचल दिया, इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मोहम्मद आमिर और इश्तियाक गंभीर रुप से घायल हो गए।
हादसे के बाद ट्रक चालक मौके पर वाहन छोड़ कर भाग गया। घटना के बाद जुटे आस-पास के लोगों ने घायलों को सीएचसी सेमरियावां पहुंचाया।
जहां से घायल आमिर को चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। जबकि घायल इश्तियाक को परिजन उपचार के लिए लखनऊ ले गए।
करीब दो घंटे तक लगे जाम से यातायात बुरी तरह से प्रभावित रहा। दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। सीओ ने लोगों को समझा बुझा कर मांगों को उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया।
एसओ सतानंद पांडेय ने बताया कि मृतक मोहम्मइ इस्लाम के चचेरे भाई इश्तियाक की तहरीर पर ट्रक चालक नाम पता अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।