- खलीलाबाद क्षेत्र के हाईवे स्थित भुजैनी के पास की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद क्षेत्र के हाईवे स्थित भुजैनी के पास बुधवार की सुबह काेचिंग के लिए जा रहे दसवीं के छात्र की वाहन से ठोकर लगने से मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाइक चालक पर केस दर्ज हुआ है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सुबह के समय साइकिल सवार किशोर को भुजैनी के पास वाहन ने ठोकर मार दिया। आसपास के लोग उसे लेकर जिला अस्पताल आए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित करते हुए पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच कर कार्रवाई शुरू कर दी। मृतक की पहचान सनी (17) पुत्र अनिल कुमार निवासी चकिया थाना कोतवाली खलीलाबाद के रूप में हुआ।
परिजनों के मुताबिक सनी हाईस्कूल का छात्र है और वह रोज की तरह बुधवार को सुबह साइकिल लेकर कोचिंग के लिए घर से निकला था। भुजैनी पेट्रोल पंप के पास पहुंचते ही अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिला अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।