संतकबीरनगर। मेंहदावल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा घर से स्कूल के लिए गई और वहां से लापता हो गई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश में शुरू कर दी। एसओ सतीश कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र निवासी पीड़ित पिता ने बताया कि उनकी 17 वर्षीय बेटी मानसिक रूप से अस्वस्थ है। उसका इलाज गोरखपुर एम्स में चल रहा है। इस वजह से वह कुछ दिनों से स्कूल नहीं जा रही थी। 27 अगस्त की सुबह बेटी ई-रिक्शा से अन्य बच्चों के साथ स्कूल आई। दिन में 1:30 बजे ई-रिक्शा जब बेटी को लेने गया तो वह नहीं मिली। काफी तलाश के बाद बेटी के न मिलने पर चालक ने उनको सूचना दी। जानकारी होने के बाद वह उसकी तलाश की। इसके बाद भी बेटी का पता नहीं चल सका। एसओ ने बताया कि मामले में गुमशुदगी दर्ज करके छात्रा की तलाश में पुलिस टीम को लगा दिया गया है। संवाद