संतकबीरनगर। मेंहदावल थाना क्षेत्र के गांव जमोहरा टोला हड़ई पुरवा में दंपती के साथ मारपीट की घटना हुई। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की सूचना पर केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
एसओ मेंहदावल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित धर्मेंद्र निवासी गांव जमोहरा टोला हड़ई पुरवा ने अपनी शिकायत में बताया कि 27 अगस्त को शाम 4:00 बजे वह अपने खेत में पानी चला रहे थे। घर पर उनकी पत्नी थी। उसी समय पड़ोसी गोरख व उसकी पत्नी हेमंती झगड़ा कर रहे थे। पत्नी के मना करने पर उसे गालियां देते हुए मारना-पीटना शुरू कर दिया।
जानकारी होने पर जब वह घर गए तो उक्त लोगों ने उन्हें भी काफी मारापीटा और जानमाल की धमकी दी। मारपीट की घटना में उन्हें काफी चोट आई और सिर फट गया।
एसओ ने बताया कि मामले में उक्त आरोपियों के खिलाफ केस दर्जकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। संवाद