मेंहदावल। यू-डायस प्लस पोर्टल पर बच्चों का प्रोग्रेशन शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए शुरू हो चुका है। यह प्रक्रिया पूरा करना अनिवार्य है। बुधवार को यह जानकारी देते हुए बीईओ महेंद्रनाथ त्रिपाठी ने बताया कि इसके बिना नए सत्र के लिए अन्य कार्य नए बच्चों का रजिस्ट्रेशन या प्रोफाइल अपडेट नहीं हो पाएगा।
परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों, निजी विद्यालयों के संचालकों को बताया कि समय पर प्रोग्रेशन पूरा करने के मुख्य चरण पोर्टल पर लॉगिन करें। सबसे पहले स्टूडेंट माॅडल पर जाएं और अपने राज्य का चयन करके स्कूल के यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें। प्रोग्रेशन मॉड्यूल तक पहुंचकर प्रोग्रेशन एक्टिविटी विकल्प पर क्लिक करें। यहां आपको प्रोग्रेशन मॉड्यूल के नीचे दिए गए गो-बटन पर क्लिक करना होगा।
इसमें बच्चों का विवरण अपडेट करें। कक्षा व सेक्शन का चुनाव करें, जिससे उस कक्षा के बच्चों की सूची खुल जाएगी। प्रत्येक बच्चे के लिए प्रोग्रेशन स्टेटस में प्रमोटेड, नाॅट प्रमोटेड या रिपीटर चयनित करते हुए पिछले शैक्षणिक वर्ष के अंकों का प्रतिशत दर्ज करें, पिछले वर्ष बच्चा कितने दिन स्कूल आया चुनें। बच्चा इसी स्कूल में पढ़ रहा है या स्कूल छोड़ चुका है, इसका चयन करते हुए डेटा सबमिट और फाइन लाइज करें।
प्रत्येक बच्चे की जानकारी भरने के बाद अपडेट का बटन दबाएं। जब कक्षा के सभी बच्चों का डेटा अपडेट हो जाए, तो नीचे दिए गए फाइन लाइज बटन पर क्लिक करें। सभी कक्षाओं का प्रोग्रेशन पूरा होने के बाद, मुख्य पेज पर जाकर फाइन लाइज प्रोग्रेशन बटन पर क्लिक करें। इसके बाद ही डेटा पूरी तरह लॉक होगा।