फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: छात्रों की मित्र जोड़ी परिषदीय विद्यालयों में बढ़ाएगी नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। स्कूल चलो अभियान को सफल बनाने के लिए परिषदीय विद्यालयों में शत-प्रतिशत नामांकन का लक्ष्य हासिल करने के लिए 16 जून से विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसमें शिक्षकों, विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों, जन प्रतिनिधियों के साथ विद्यालय के नियमित मेधावी छात्रों को अपने आस-पड़ोस या समुदाय के विद्यालय नहीं जाने वाले बच्चों को विद्यालय में लाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

बीईओ महेंद्रनाथ त्रिपाठी ने बताया कि इस उम्र में बच्चों का पास पड़ोस के बच्चों के साथ मित्रता हो जाती है। इसमें जो स्कूल नहीं जा रहे हैं या जिनका नामांकन नहीं हुआ है, ऐसे भी बच्चे शामिल रहते हैं। बच्चे अपने दोस्तों के साथ समय बिताना पसंद करते हैं। जब नियमित छात्र अपने गैर-नामांकित दोस्तों को स्कूल में मिलने वाले लाभ, खेल और गतिविधियों के बारे में बताते हैं तो वे स्वाभाविक रूप से स्कूल आने के लिए प्रेरित होते हैं।
इससे विद्यालय में एक मैत्रीपूर्ण और समावेशी माहौल बनता है। नए आने वाले बच्चों को अपने साथियों का सहयोग मिलता है और उनका विद्यालय से डर दूर होता है। इससे शिक्षक भी बिना किसी अतिरिक्त प्रयास के सीधे बच्चों के घरों, अभिभावकों तक पहुंच सकते हैं। इससे विद्यालयों में ड्राप आउट (स्कूल छोड़ चुके) बच्चों की संख्या में काफी कमी होगी। दोस्तों के साथ स्कूल जाने व पढ़ाई करने से बच्चे स्कूल में टिके रहते हैं। इससे बच्चों में नेतृत्व क्षमता, सहानुभूति, संचार कौशल का विकास होता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नामांकन प्रक्रिया में गति देने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसके तहत विशेष रूप से ड्रॉप आउट हो चुके बच्चों पर जोर दिया जाएगा। यह बच्चे ही ग्रामीणों को विद्यालयों में मिलने वाली बुनियादी व सरकारी सुविधाओं के प्रति जागरूक करेंगे। इस अभियान में 6 से 14 वर्ष की आयु के ड्रॉप आउट बच्चों को चिह्नित कर उनको शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें