फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पर्ची के लिए मारामारी...लैब में जांच के लिए भागमभाग

Sat, 11 Jan 2025 02:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
जिलाअस्पताल के ओपीडी में दवा के काउंटऱ पर दवा लेने के लिए लगी मरीजोंं की भीड़।
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिला अस्पताल में मरीजों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही। ऑनलाइन पर्ची बनवाने से लेकर लैब में जांच के लिए जूझना पड़ रहा। काउंटर पर पर्ची बनवाने के लिए भारी भीड़ उमड़ रही है तो लैब में जांच कराने के लिए भागमभाग करनी पड़ रही है। इससे तीमारदारों के साथ मरीजों कोे परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

वहीं छह साल बाद भी जिला अस्पताल के एमसीएच विंग की लिफ्ट चालू नहीं हो सकी है। जिससे गर्भवती महिलाओं को परेशान होना पड़ रहा है। जिला अस्पताल पहले सीएचसी खलीलाबाद में संचालित हो रहा था। वर्ष 2015 जिला अस्पताल अपने भवन में शिफ्ट हो गया। उसके बाद लोगों को आशा जगी कि अब समस्याओं से निजात मिलेगी। लेकिन समस्याएं जस की तस हैं।
अस्पताल की पर्ची काउंटर पर ऑनलाइन पर्ची काटी जा रही है। जिस मरीज के पास आधार कार्ड नहीं है उसे दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मरीज दिव्यांशु, जय प्रकाश ने बताया कि पर्ची काउंटर के कर्मचारियों ने आधार कार्ड मांगा तो वह आधार कार्ड नहीं लाए थे। लेकिन किसी तरह से पर्ची बनाई गई। उसे नाम, पता और मोबाइल नंबर दर्ज कराया गया। लंबी लाइन लग रही है। काउंटर को बढ़ाना चाहिए।
विज्ञापन

वार्ड में मरीज हो गए कम : जिला अस्पताल के वार्ड में इस समय मरीज कम हो गए है। सर्जिकल वार्ड में 14 मरीज ही भर्ती है। इसके साथ ही पीआईसीयू में चार बच्चे भर्ती है। हालांकि ओपीडी में भीड़ है मरीज चिकित्सक से परामर्श के बाद दवा लेकर घर को चले जा रहे है। बताया जा रहा है कि ठंड की वजह से मरीज कम है। जिसकी वजह से वार्ड खाली है।

10जेएनडी29: चुनाव जीतने के बाद प्रधान समेत अन्य पदाधिकारी खुशी मनाते हुए। अधिवक्ता- फोटो : रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें