फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत कबीर नगर: स्ट्रांग रूम के बंद थे सीसीटीवी, 21 स्कूलों से स्पष्टीकरण तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिन में संतोषजनक जवाब न देने पर परीक्षा केंद्र को डिबार करने की चेतावनी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। डीआईओएस के मॉनिटरिंग सेल की रिपोर्ट में 17 फरवरी की रात में 21 परीक्षा केंद्रों के स्ट्रांग रूम का सीसीटीवी बंद पाए गए। डीआईओएस ने इन केंद्रों के व्यवस्थापकों से स्पष्टीकरण मांगा है। तीन दिन में संतोषजनग जवाब न देने पर परीक्षा केंद्र को डिबार करने की चेतावनी दी है।
माध्यमिक शिक्षा परिषद के जरिये बनाए गए परीक्षा केंद्रों की ऑनलाइन निगरानी की जा रही है। इसके साथ ही परीक्षा केंद्रों को 24 घंटे सीसीटीवी चालू हालत में रखने का निर्देश दिए गए हैं। जिन केंद्रों में प्रश्नपत्र रखे गए हैं, उस स्ट्रांग रूम में भी सीसीटीवी लगा है। इसकी निगरानी डीआईओएस कार्यालय में बने मॉनिटरिंग सेल से की जा रही है।
विज्ञापन

मॉनिटरिंग सेल ने डीआईओएस को अपनी रिपोर्ट दी है कि 17 फरवरी की रात में 21 केंद्रों के डीबीआर आफलाइन थे। इससे विद्यालय के स्ट्रांग रूम की निगरानी नहीं की जा सकी। मॉनिटरिंग सेल की रिपोर्ट पर डीआईओएस ने इन केंद्रों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है।
राष्ट्रीय इंटर कॉलेज पारसनगर बेलहर, उमरिया आदर्श इंटर कॉलेज उमरिया बाजार, फुलमती देवी बालिका इंटर कॉलेज कालीजगदीशपुर, कालिका प्रसार साधुशरन इंटर कॉलेज हरिहरपुर, संत रामानंद पारसदेई उमावि बेलघाट रीठा, श्रीमती सुंदरदेई बालिका इंटर कॉलेज जयरामपट्टी, प्रेमचंद उमावि गोरयाघाट से स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
इसके अलावा कल्पादेवी रामदेव इंटर कॉलेज कौवाटार चुरेब, रामनरेश बुद्घिसागर पब्लिक कान्वेंट आदर्श उमावि उदहा, अजीजुल्लाह उमावि सांडा, गीता देवी रामबहाल उमावि बरगदवा खुर्द, श्रीलाल बहादुर शास्त्री स्मारक इंटर कॉलेज टुंपार, द्वाबा विकास उमावि शनिचरा बाजार, बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर इंटर कॉलेज ठठरा से जवाब तलब किया गया है।
श्री विंदेश्वरी इंटर कॉलेज पिड़ारीकला, रेखा प्रसाद संकटा प्रसार इंटर कॉलेज खलीलाबाद, पारसनाथ इंटर कॉलेज सेेमरडाढ़ी, स्वर्गीय रामअधार चौधरी कृषक इंटर कॉलेज झीनखाल, हाजी साकिर अली खान बालिका इंटर कॉलेज राजेडीहा, रामेश्वर प्रसाद मौर्य स्मारक इंटर कॉलेज ठकुराडाडी, श्रीमती पार्वती देवी इंटर कॉलेज घोरहट कुशवहा भी शामिल है।
विज्ञापन

...
कोट
मॉनिटरिंग सेल की जांच में 17 फरवरी की रात में 21 केंद्रों के सीसीटीवी बंद थे। पहले ही केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए गए थे कि स्ट्रांग रूम में लगे सीसीटीवी को 24 घंटे संचालित करना है।
मनमोहन शर्मा, डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें