फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मुसहरा में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, डीएम और एसपी ने लिया जायजा

Mon, 17 Jun 2024 01:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- परंपरा कायम रखने के दिए निर्देश
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मसिंहवा। बकरीद से पहले धर्मसिंहवा क्षेत्र के मुसहरा गांव में सुरक्षा के इंतजाम कर दिए गए हैं। यहां पीएसी के जवानों के साथ जिले से फोर्स तैनात कर दी गई है। रविवार को डीएम और एसपी ने ग्रामीणों से बातचीत की।

बकरीद को लेकर धर्मसिंहवा क्षेत्र के सबसे संवेदनशील गांव मुसहरा में एक दिन पूर्व ही फोर्स तैनात कर दी गई है। एसओ इंद्र भूषण सिंह ने बताया कि वर्ष 2007 में परंपरा के विपरीत कुर्बानी किए जाने के बाद उपजे विवाद के बाद से एहतियात के तौर पर प्रति वर्ष कुर्बानी पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाते हैं। इसी क्रम में इस वर्ष भी डेढ़ सेक्शन पीएसी बल और जिले से एक निरीक्षक, आठ उप निरीक्षक सहित 40 अतिरिक्त पुलिस बल गांव में सुरक्षा के लिए तैनात कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

डीएम महेंद्र सिंह तंवर व पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता ने गांव के लोगों के साथ बैठक की। उन्होंने ग्रामीणों से नवीन परंपरा कायम न करने के निर्देश दिए। दोनों अधिकारियों ने कहा कि बड़े से बड़े मामला आपसी सहमति से सुलझ सकता है। दोनों पक्ष अगर चाहे तो मेंहदावल उप जिलाधिकारी व क्षेत्राधिकार से मिलकर जुलाई माह में बैठक करके आपसी सहमति के आधार पर विवाद को खत्म कर सकते हैं। एसडीएम एवं सीओ को बैठक कराने को लेकर निर्देशित भी कर दिया गया है।
विज्ञापन

इस अवसर पर एसडीएम मेंहदावल अरुण कुमार, क्षेत्राधिकारी रविंद्र सिंह राठौड़, चौकी इंचार्ज बौर व्यास मनोज कुमार पटेल, अरमान, राजेश कुमार, खालिद रजा, मोहम्मद नईम आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें