- धनघटा क्षेत्र के बारीडीहा गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। क्षेत्र के बारीडीहा गांव निवासी 12 वर्षीय बालक की रविवार दोपहर में आम तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़े बालक की गिरने से मौत हो गई। बालक की मौत से परिवार में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव का पंचायत नामा करने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया।
बारीडीहा गांव निवासी अमर पुत्र चंद्रमौल रविवार को गांव के अन्य बच्चों के साथ बाग में आम तोड़ने गया था। गांव वालों का कहना है कि अमर पेड़ के ऊपर चढ़कर आम तोड़ते समय नीचे गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी परिवार के लोगों को हुई तो परिवार के लोग बालक को लेकर सीएचसी मलौली पहुंचे। जहां देखने के बाद डॉक्टर ने अमर को मृत घोषित कर दिया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने शव का पंचायतनामा कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया।