फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: स्कूल वाहनों पर होगी सख्ती, अनफिट वाहनों का पंजीकरण होगा निलंबित

Mon, 02 Feb 2026 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले में स्कूल वाहनों पर सख्ती की जाएगी। इसके लिए टीम गठित कर वाहनों की चेकिंग होगी। डीएम ने एआरटीओ को स्कूल वाहनों का सत्यापन कराने का आदेश दिया है। वाहन अनफिट मिलने पर उसका चालानकर संचालन बंद कराया जाएगा। इसके साथ ही अनफिट वाहनों का पंजीकरण भी निलंबित होगा।
विज्ञापन


जनपद में तमाम स्कूल संचालक नियमों को दरकिनार करके वाहन का संचालन कर रहे हैं। बहुत से वाहन ऐसे हैं। जिनका पूरा कागजात भी नही है और वह नियमित छात्र छात्राओं को घर से स्कूल व स्कूल से घर ला और ले जा रहे हैं। एआरटीओ की तरफ से कई बार ऐसे स्कूल संचालकों को नोटिस भी दिया गया। जिसके बाद भी काफी स्कूल वाहनों का फिटनेस व परमिट नही हुआ और मोटर वाहन अधिनियम के तहत नियमानुसार वाहन भी नही तैयार हो सके।

शनिवार को कलेक्ट्रेट में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में छात्रों के जीवन भविष्य को देखते हुए डीएम ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। डीएम आलोक कुमार ने एआरटीओ प्रियंवदा सिंह को स्कूल वाहन का शत प्रतिशत सत्यापन कराने का निर्देश दिया। एक तय अंतराल पर स्कूल वाहनों के फिटनेस व परमिट की जांचकर समस्त अनफिट वाहनों का चालान करके बंद कराने के आदेश दिए। डीएम ने कहा कि किसी भी विद्यालय में एक भी अनफिट स्कूल वाहन नही चलने दिया जाएगा। छात्रों के जीवन भविष्य के साथ किसी भी तरह का समझौता नही होगा। लापरवाही मिलने पर संबंधित वाहन पर कार्रवाई करें। एआरटीओ प्रियंवदा सिंह ने बताया कि स्कूल वाहनों की सघन जांच की जाएगी। नियमानुसार वाहन नहीं मिलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें