फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दिन में जल रहीं स्ट्रीट लाइटें

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो है
विज्ञापन

जानकारी के बाद भी अंजान बने हुए हैं जिम्मेदार

संवाद न्यूज एजेंसी

मेंहदावल। एक तरफ जहां विद्युत उपभोक्ता बिजली की कटौती से परेशान हैं वहीं, नगर पंचायत में पोल पर लगीं स्ट्रीट लाइटें कई जगह दिन में भी जल रही हैं। इससे बिजली की बर्बादी हो रही है। लेकिन, इस ओर नगर प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है।

इस समय बिजली की खपत बढ़ गई है। विद्युत निगम बिजली के बचाव के लिए लोगों को जागरूक कर रहा है। इसके बाद भी नगर में कर्मचारी सक्रिय नहीं दिखाई दे रहे हैं। इससे शहर के बीएमसीटी मार्ग के साथ नगरवाली माता मंदिर रोड, ब्रह्मचारी मोहल्ले समेत अन्य प्रमुख मार्गों पर लगी स्ट्रीट लाइटें दिन में भी जलती रहती हैं। इस कारण हर रोज सौ से डेढ़ सौ तक यूनिट बिजली बर्बाद हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिशासी अधिकारी संदीप कुमार सरोज ने बताया कि जल्द ही दिन में जलने वाली लाइटों की चेकिंग के लिए शहर में अभियान चलाया जाएगा। ताकि बर्बाद हो रही बिजली पर अंकुश लग सके। जिन लोगों के घरों के सामने लाइटें लगी हैं, उन्हें भी जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें