फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण से सिकुड़ी सड़कें, राहगीर परेशान

विज्ञापन
गोलाबाजार में सड़क की पटरी पर किया गया अतिक्रमण। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
अतिक्रमण से सिकुड़ी सड़कें, राहगीर परेशान
विज्ञापन

संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर की सड़कें अतिक्रमण के चलते सिकुड़ रही है। पटरियों पर दुकानें सज गई हैं। इससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके बाद भी नगर पालिका प्रशासन आंख बंद किए हुए है।
विज्ञापन

दीपावली व अन्य त्योहार के चलते बाजार में भीड़ बढ़ गई हैं। लोग खरीदारी करने आ रहे हैं, लेकिन अतिक्रमण के चलते काफी परेशानी खड़ी हो रही है। यह स्थिति गोलाबाजार, बैंक चौराहा, आजाद चौक, मेंहदावल बाईपास तिराहा आदि स्थानों पर है। पटरियों पर दुकानें सज गई हैं। कुछ लोगों ने बाकायदा छाजन डाल लिया है। ऐसे में वाहन खड़ा करने के लिए जगह नहीं मिल पा रही है। आए दिन जाम लग रहा है, जिससे लोगों को घंटों जाम में फंसना पड़ रहा है। मुखलिसपुर रोड स्थित ओवरब्रिज के नीचे ठेले वालों का कब्जा हो गया है तो पुरानी सब्जी मंडी में सड़क तक दुकानें लग रही हैं। सब कुछ देखकर भी नगर पालिका प्रशासन चुप्पी साधे है। सोमवार को बरदहिया बाजार कपड़ा मंडी लगी रही, जहां भीड़ इस कदर रही कि लोग घंटों जाम में फंसे रहे। यही स्थिति मुखलिपुर तिराहे की भी रही। यहां भी दिन में कई बार जाम लगा। बाजार आए धर्मेंद्र निषाद ने कहा कि अतिक्रमण के कारण जाम में फंसने की मजबूरी हो गई है, जिससे काफी समय बर्बाद हो रहा है। पन्नेलाल ने कहा कि पटरियों पर कब्जा हो जाने से वाहन खड़ा करने में काफी दिक्कत हो रही है। नगर पालिका परिषद खलीलाबाद की ईओ बीना सिंह ने कहा कि जल्द ही शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने पटरी दुकानदारों से आग्रह किया कि छाजन न लगाएं, इससे आवागमन प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें