फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंदोलन की रणनीति बनाई  

Sun, 03 Jul 2016 11:13 PM IST
sant kabir nagar 
विज्ञापन
महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के बैनर तले आयोजित हुई बैठक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के बैनर तले रविवार को खलीलाबाद सदर परियोजना से जुड़ी आंगनबाड़ी, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की बैठक जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद के परिसर में हुई। इस दौरान समस्याओं को लेकर नौ अगस्त को लखनऊ में होने वाले आंदोलन की रणनीति बनाई गई। 
विज्ञापन


जिला संरक्षक अयोध्या प्रसाद चौधरी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर नौ अगस्त को लखनऊ में प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि बड़ी संख्या में प्रदर्शन में भागीदारी करने के लिए अभी से तैयारी में जुट जाएं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से विभागीय ड्यूटी के बाद अन्य कार्य भी लिया जा रहा है, जिसमें आधार कार्ड बनवाना, बीएलओ, विभिन्न निर्वाचन कार्य में लगाना आदि शामिल है। 

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि अधिकारी बात-बात में सेवा समाप्त करने की धमकी देते हैं, यह स्थिति ठीक नहीं है। शासन का निर्देश है कि अपने विभाग के अलावा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से अन्य कार्य न लिया जाए, इसका अनुपालन होना चाहिए।
विज्ञापन


चार माह से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं का मानदेय भुगतान नहीं किया जा रहा है। इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अध्यक्षता माया दूबे ने की। निर्मला पांडेय, सुमन, श्रृंगारी, कमलावती, शोहरत्ती देवी, गायत्री देवी, इंद्रावती, विजय लक्ष्मी, शशिकला, गीता, ऊषा, ज्ञानमती, जनतीरा, सुमित्रा, अमरावती, मालती यादव, शोभा यादव, रीना, चंदन पांडेय, पूनम, राधिका, कैलाशपति, राजमति आदि उपस्थित 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें