फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अनुपस्थित पंचायत सहायकों व रोजगार सेवक का मानदेय रोकें

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में फार्मर रजिस्ट्री अभियान की समीक्षा बैठक हुई। इसमें पाया गया कि अभियान में अब तक 25746 किसानों की फॉर्मर रजिस्ट्री जारी हुई है। अभी भी 48400 किसानों की फॉर्मर रजिस्ट्री कराया जाना शेष है। डीएम ने सर्वाधिक खराब प्रगति वाले पांच-पांच राजस्व गांव के लेखपाल, पंचायत सहायक, रोजगार सेवक, कृषि कार्मिक को तहसीलवार बुलाया गया और उनसे जानकारी ली।
विज्ञापन

बैठक में पांच पंचायत सहायक एवं एक रोजगार सेवक अनुपस्थित रहे, जिनका मानदेय रोके जाने के निर्देश दिए। साथ ही इन्हीं राजस्व गांव के सचिव का एक दिन का वेतन रोके जाने का निर्देश दिया। इसी प्रकार चकबंदी से वापस आए दो राजस्व ग्राम के लेखपाल का कार्य अत्यधिक पिछड़ा होने के कारण उनका एक दिन का वेतन रोके जाने के निर्देश दिया।
डीएम ने सभी एसडीएम, तहसीलदार एवं खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि क्षेत्र में समय से कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करें तथा उनके कार्य का समीक्षा करें। किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर उनके विरुद्ध कार्रवाई करें।
विज्ञापन

बैठक में एडीएम जय प्रकाश ने निर्देशित किया गया कि राजस्व गांव में जितने भी किसान ऐसे हैं, जिनका नाम त्रुटि पूर्ण है, नाम मूल कलम में नहीं है अथवा अंश निर्धारण शेष है, उनका कार्य दो से तीन दिन में पूर्ण कराएं। शासन द्वारा 30 अप्रैल 2026 तक सभी किसानों का फॉर्म रजिस्ट्री बनाए जाने के निर्देश दिए गए हैं, जिस भी क्षेत्र के किसान फॉर्म रजिस्ट्री से उक्त तिथि के बाद वंचित पाए जाएंगे, उनका उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इस दौरान सीडीओ जयकेश त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें