फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौथा चरण के प्रचार का शोर थमा

Tue, 27 Oct 2015 10:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/संतकबीरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चौथे चरण में हैंसरबाजार व पौली विकास खंड क्षेत्र में गुरुवार को मतदान होगा। इस चरण का प्रचार मंगलवार को थम गया।
विज्ञापन

इस चरण में 1031 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 218557 मतदाता करेंगे। इस चरण में जिला पंचायत सदस्य पद के 86 तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के 945 प्रत्याशी शामिल हैं। प्रशासन ने मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली है।
त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन के चौथे चरण में हैंसरबाजार व पौली विकास खंड सेे जुड़े जिला पंचायत सदस्य की छह सीटों व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के 152 वार्डों के लिए चुनाव कराया जाना है।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य पद के लिए वार्ड 27 में दस, वार्ड 28 में नौ, वार्ड 29 में 11,  वार्ड 30 में 20, वार्ड 31 में 19 तथा वार्ड 32 में 17 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। जबकि क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए हैंसरबाजार विकास खंड में 587 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
जबकि पौली विकास खंड में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 358 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है। इन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 218557 मतदाता करेंगे।
इसमें हैंसरबाजार क्षेत्र में 141699 तथा पौली क्षेत्र में 76858 मतदाता शामिल हैं। इधर प्रशासन ने मतदान की तैयारी पूरी कर ली है। मतदान के लिए 151 मतदान केंद्रों पर 362 मतदेय स्थल बनाए गए हैं।
जिसमें हैंसरबाजार के 93 मतदान केंद्रों पर 236 मतदेय स्थल तथा पौली में 58 मतदान केंद्रों पर 126 बूथ बनाए गए हैं।
मतदान प्रक्रिया पर नजर रखने के लिए दो जोनल मजिस्ट्रेट व 16 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। इसके अलावा जिलाधिकारी डॉक्टर सरोज कुमार, मुख्य विकास अधिकारी लालजी यादव, पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार भट्ट सहित अन्य अधिकारियों ने दिनभर भ्रमण कर मतदान प्रक्रिया पर नजर रखा।
विज्ञापन


30 मतदान केंद्रों पर रहेगी विशेष नजर
संतकबीरनगर। पंचायत चुऩाव के चौथे चरण में 30 मतदान केंद्रों पर प्रशासन की विशेष नजर रहेगी। इसमें जहां 15 अति संवेदनशील मतदान केंद्र हैं वहीं 15 अतिसंवेदनशील प्लस श्रेणी में रखे गए हैं। इन मतदान केंद्रों पर पुलिस की अतिरिक्त व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें