-धनघटा क्षेत्र के रोसया बाजार का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
रोसयाबाजार। धनघटा क्षेत्र के रोसया बाजार में जमीन विवाद में सोमवार की सुबह कुछ लोग आपस में भिड़ गए। इस दौरान लगभग 12 लोग घायल भी हुए। घटना की सूचना पर पौली चौकी प्रभारी रजनीश राय अपने सिपाहियों साथ तत्काल मौके पर पहुंच कर बीच-बचाव कर विवाद शांत कराया। ।
रोसया बाजार में कुछ लोग मुख्य मार्ग के बगल में जमीन बैनामा करवाए हैं। जबकि उसी के बगल में बेचन पुत्र रामफेर की भी जमीन है। इस जमीन पर इससे पहले भी विवाद हो चुका है। दोनों पक्षों ने पक्की पैमाइश के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। तहसील कर्मी आए थे और किन्हीं कारणों से पैमाइश नहीं हो पाई। लेकिन दोनों ही पक्षों ने मनमाने तरीके से जमीन की जुताई कराई। जिससे बात बढ़ गई और सुबह एक पक्ष के कुछ लोग दूसरे पक्ष के घर पर चढ़ गए। गालियां देने हुए लाठी-डंडा दिखाने लगे। इस बीच दूसरा पक्ष भी मौके पर खड़ा हुआ और स्थिति बिगड़ गई। ऐसे में एक पक्ष से रामवृक्ष, अनूप कुमार, राम बेचन, कृष्णा समेत छह लोग और दूसरे पक्ष से सनी देओल, रोशन, श्याम जी, सियाराम, अवधेश समेत कई लोग घायल हुए हैं।
धनघटा सीओ अजय सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। घायलों के मेडिकल के लिए पुलिस निगरानी में अस्पताल भेज दिया गया है।