- महुली क्षेत्र के ग्राम पंचायत तरयापार के गोपालपुर गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। महुली क्षेत्र के ग्राम पंचायत तरयापार के गोपालपुर गांव में बृहस्पतिवार की सुबह करीब आठ बजे बाइक दरवाजे के सामने खड़ा करने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए, जिसमें जमकर लाठियां चलीं। इसमें तीन महिला समेत बारह लोग घायल हो गए। घटना की सूचना दोनों पक्षों ने पुलिस को दे दी है। पुलिस ने एक पक्ष से चार लोगों के विरुद्ध नए कानून के तहत मारपीट का केस दर्ज किया है। समाचार लिखे जाने तक दूसरे पक्ष का केस दर्ज नहीं हो सका था।
महुली क्षेत्र के ग्राम पंचायत तरयापार के गोपालपुर गांव निवासी पारस चौहान पुत्र परदेसी चौहान के घर के सामने बुधवार की देर रात गांव के ही एक व्यक्ति अपनी बाइक खड़ा कर दिया। जिसका पारस ने विरोध किया तो दोनों के बीच गाली-गलौज हुई। इस दौरान संजय नाम के युवक को कुछ लोग मारपीट दिए।
बताया जाता है कि बृहस्पतिवार की सुबह आठ बजे पारस चौहान से दोबारा गाली देना शुरू किया और दोनों पक्ष से लोग लाठी डंडा लेकर आमने-सामने हो गए। दोनों पक्षों में जमकर लाठियां चटकीं। गाड़ी को भी तोड़फोड़ दिया गया। इस घटना में पारस चौहान पक्ष के पारस चौहान, बीरेंद्र, बाबूलाल, विजय, दुर्मती घायल हैं। वहीं रामफेर पक्ष के रामफेर, त्रिलोकी, कन्हैया, संजय, लाली व सुमित्रा घायल हैं। पुलिस ने पारस चौहान पुत्र परदेसी चौहान की तहरीर पर गांव के ही रामफेर पुत्र फौजदार, त्रिलोकी पुत्र फौजदार, कन्हैया राम पुत्र त्रिलोकी के विरुद्ध नए कानून के तहत मारपीट व अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।